सत्ता में 9 साल पूरे होने पर मोदी सरकार करेगी भव्य कार्यक्रम का आयोजन।

भाजपा की सरकार के 9 साल पूरा होने पर देश भर में अनेक कार्यक्रम होंगे, इस कार्यक्रम के दौरान गरीब कल्याण और सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मोदी सरकार के नेताओं को दी गई है। पूरे कार्यकर्म को संभालने व खुशलतापूर्वक करने हेतु मंत्रियों की कमेटी भी बनाई गई है।

आपको बता दे की यह कार्यकर्म पहली बार नही हो रहा है , 2014 में सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा था की उनकी सरकार हर साल अपने काम का लेखा जोखा जनता को देगी, उसी के संदर्भ में मोदी सरकार यह कार्यक्रम हर साल करवाती है।

इस जश्न के दौरान, भाजपा की सरकार आम जनता से बात चीत करेगी, व उनकी समस्याओं का समाधान भी देगी। सरकार की योजनाओं को कैसे इस्तेमाल करना है इस कार्यक्रम के तहत बताया जायेगा।

सभी कैबिनेट मंत्रियों के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हिस्सों में बाट दिया गया है।
लोकसभा चुनाव के पास आते आते मोदी सरकार का यह कार्यकर्म 2024 में उनके लिए कारगर साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button