अटल जल योजना के लिए मोदी कैबिनेट ने दी 6000 करोड़ की मंजूरी

मोदी कैबिनेट की मीटिंग में आज कई अहम् फैसले लिए गए हैं | केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करेगी | इसके लिए केंद्र सरकार 6,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी |

अटल जल योजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है | इस योजना का लाभ 6 राज्यों को मिलेगा | इस योजना में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान शामिल होंगे | केंद्र सरकार ने यह फैसला किसानों की आय दुगनी करने के लिए किया है | इस योजना का लाभ सात राज्यों के 8,350 गांवों को मिलेगा |

Related Articles

Back to top button