उन्नाव पीड़िता के परिवार वालों से मिले अखिलेश यादव, कहा, जाति देखकर दर्ज होती है FIR

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उन्नाव पहुंचे | यहां पर उन्होंने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और साथ ही 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की | इसके बाद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा | अखिलेश यादव ने कहा कि जो बेटी न्याय मांग रही थी, सरकार उसे न्याय नही दे पाई | ये देश का दुर्भाग्य है कि शासन प्रशासन बेटी को न्याय नही दिला पा रहा है | सीएम तक तक बात पहुंचे और न्याय न मिले, तो ऐसी सरकार का क्या फायदा है |


अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बीजेपी सरकार में हो रही हैं | सरकार भेदभाव कर रही है | पता नही उत्तर प्रदेश की पुलिस को क्या हो गया है | मुख्यमंत्री जी का भाषण सुनिए, कहते है ठोंक दीजिये | पीड़ित परिवार के साथ हम खड़े हैं | उन्होंने आगे कहा “जब मैं उन्नाव आ रहा था, तभी अखबारों में पढ़ा की की बनारस की बेटी को न्याय नहीं मिला | उसे भी जहर खाना पड़ा है | वह भी अस्पताल में है | लगातार इस तरीके की घटनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रही हैं और सरकार भेदभाव कर रही है | सरकार जो चला रहे हैं वह अन्याय देख रहे हैं | अभी तक तो हम यह कहते थे कि जाति देखकर इलाज होता है | अब जाति देखकर एफआईआर दर्ज होती है |”

Related Articles

Back to top button