दिल्ली सीएम के आदेश पर कुदेसिया घाट से मजदूरों को बसों के जरिए शेल्टर होम ले जाया गया

दिल्ली पुलिस कुदेसिया घाट (कश्मीरी गेट के पास) से मजदूरों को बसों के जरिए दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बने शेल्टर होम लेकर जा रही है। बता दें कि इस जगह पर भारी संख्या में लोग छोटे हो गए थे। प्रवासी मजदूर जो कि अपने-अपने राज्यों में जाने की मांग कर रहे हैं। वह एक साथ इकट्ठे हो गए थे। वही इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने आदेश देकर उन सभी को अलग-अलग नाइट शेल्टर में भिजवा दिया है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था वहां की जाएगी। जब तक लॉकडाउन नहीं खुल जाता उनको नाइट शेल्टर में ही रखा जाएगा।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि अपने अपने घरों में ही रहे। जो प्रवासी मजदूर है उनके लिए शेल्टर होम बनवाए गए हैं वहां ठहर सकते हैं। वहीं अब इन सभी लोगों को शेल्टर होम में भिजवाया गया है। बांद्रा और सूरत के बाद दिल्ली में भी प्रवासी मजदूर एक साथ इकट्ठा हो गए थे। जो की चिंता का विषय है।

देश में इस तरह से इकट्ठा होना वह भी कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी के समय बेहद खतरनाक हो सकता है। हजारों की संख्या में कई राज्यों में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इकट्ठा हो रहे हैं। अगर इन सभी लोगों में से अगर किसी एक को भी कोरोनावायरस होता है तो वह हजारों लोगों में यह घातक वायरस फैला सकता है। बता दे कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 12000 होने वाली है।

Related Articles

Back to top button