मौसम विभाग ने किया बड़ा खुलासा, जानिए अभी से क्यों पड़ रही है गर्मी ?

नई दिल्‍ली
बसंत ऋतु आगमन के साथ दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी सुहावना हो गया है। दिन में खिल रही चटक धूप ने सर्दी का अहसास खत्म कर दिया है। हालांकि, सुबह के वक्त अभी भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा दिखाई दे रहा है, जो दिन होते ही गायब हो जाता है। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। पंजाब और वेस्ट राजस्थान के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा, हरियाणा में कुछ जगहों पर घना कोहरा और दिल्ली व वेस्ट यूपी के इलाकों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज हुआ। साल के पहले महीने में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, दूसरे महीने से मौसम बदलने लगा। फरवरी के दूसरे हफ्ते से धूप भी सताने लग गई है। लोग मान रहे हैं कि ठंड जा चुकी है।

ये भी पढ़े- लद्दाख में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान खबर नहीं

21 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश का अनुमान भी मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम के जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सुबह-शाम भी गर्मी महसूस होने लगेगी। हालांकि, अभी इस हफ्ते सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास जारी रहेगा। हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं अभी नहीं चल रही हैं। ऐसे में अधिक ठंड महसूस की गुंजाइश नहीं रही है।


दिल्‍ली, पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर गुरुवार सुबह खासा कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है।

अब दोपहर की तेज धूप में गर्म कपड़े उतरने लगे हैं। हालांकि सुबह के समय अब भी हल्की ठंड महसूस हो रही है और कुछ जगहों पर कोहरा भी दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन मौसम इसी तरह का बना रहेगा। इसके बाद दिन में और अधिक गर्मी बढ़ेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार एक हफ्ते बाद रात में भी गर्मी का अहसास होने लगेगा। लेकिन अभी इस हफ्ते सुबह शाम हल्की ठंड महसूस होगी।

फरवरी के दूसरे हफ्ते से उत्‍तर भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर नहीं चली। अधिकतर शहरों का तापमान इन दिनों सामान्‍य से अधिक है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पूर्वी लहरों के दबाव और मध्‍य भारत में अलग-अलग तरह के वेदर सिस्‍टम्‍स के चलते शीत लहर उत्‍तर भारत तक नहीं पहुंच सकी। नतीजा ये हुआ कि सामान्‍य तापमान में 5-7 डिग्री की बढ़‍त देखी गई।

IMD फरवरी को ठंड का महीना मानता है। भले ही अभी तापमान बढ़ने का अनुमान हो लेकिन ठंड अभी खत्‍म नहीं हुई है। अगले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के उत्‍तर भारत से गुजरने के आसार हैं। इसका असर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। फिर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश समेत अधिकांश उत्‍तर भारत में पारा गिरेगा। इस दौरान तापमान सामान्‍य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। 25 फरवरी के बाद ठंड खत्‍म होने लगेगी और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button