Video: यूपी में लुच्चे में 14 वर्षीय लड़की को बीच सड़क जबरन रोका, गला दबाया.. अश्लील हरकत की, फिर हुआ ये हाल!

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुई शारीरिक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव का ही एक युवक किशोरी का गला दबाता है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस से माफी भी मांगते हुए कहा कि “गलती हो गई, अब नहीं करूंगा, माफ़ कर दो।”
किशोरी गांव आई थी अपनी नानी के पास
जानकारी के अनुसार, 14 साल की किशोरी गाजियाबाद की रहने वाली है। वह अपनी नानी के गांव किठौर आई थी। 3 अक्टूबर को दोपहर में गांव के ही जानू नामक युवक ने किशोरी का एक वीडियो छिपकर बना लिया। बाद में युवक ने यह वीडियो गांव के लोगों को दिखा दिया। किशोरी को यह बात पता चली, जिससे वह नाराज हो गई।
थाना किठौर #Meerutpolice द्वारा नाबालिग लड़की के साथ गाली गलौच, मारपीट, छेड़खानी व जान से मारने की कोशिश करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार । #UPPolice https://t.co/9b0Lo7Lu0U pic.twitter.com/61noUPTLd1
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) October 6, 2025
पहले की छेड़खानी और गला दबाने की घटना
किशोरी ने जानू को गांव में रोककर उसके मोबाइल में वीडियो दिखाने को कहा। जानू ने मोबाइल दिखाने से इंकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान जानू ने किशोरी का गला दबाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिससे आरोपी वहां से भाग गया।
सीसीटीवी में कैद और पुलिस कार्रवाई
घटना का पूरा वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना किठौर पुलिस ने बताया कि आरोपी जानू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी के दौरान घायल हुआ आरोपी
रविवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। छेड़छाड़ के बाद भागते समय वह गड्ढे में गिर गया, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा।



