मायावती को बसपा में मिला ये पद, अब सभी सीटों पर लड़ेगी उपचुनाव

बहुजन समाजवादी पार्टी में उपचुनावों से पहले बड़ा कदम लिया गया है। बसपा की राष्ट्रीय मीटिंग में सर्वसम्मति से एक बार फिर मायावती को पार्टी-अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठा दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। और 11 सीटों पर प्रत्यशितों के नाम बताए गए।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को को जोनल व मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। लखनऊ में आयोजित बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में मायावती को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया। मायावती अब नए सिरे से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित करेंगी। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर मायावती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत किया। इस पर मायावती ने पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार जताया।

प्रत्याशियों के नामों का एलान

बैठक में विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों के बारे में भी समीक्षा की गई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में सबसे पहले विधानसभा, सेक्टर गठन के साथ ही भाईचारा कमेटी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों का एलान कर मुहर लगा दी गई। बैठक में यह तय किया गया कि बसपा विधानसभा उपचुनाव में सभी 13 सीटों पर लड़ेगी। 13 में से 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई है। प्रत्याशियों में नौशाद अली, अखिलेश अंबेडकर, अरुण द्विवेदी, राज नारायण निराला, रणजीत सिंह पटेल, देवी प्रसाद तिवारी, कयूम अंसारी, रमेश गौतम, सुनील चित्तौड़, जुबेर अहमद और अभय कुमार शामिल हैं। अंबेडकनगर की जलालपुर और सहारनपुर की गंगोह सीट पर प्रत्याशियों का चयन नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button