कड़ी धूप में जल रही है दिल्ली, 45 डिग्री से ज्यादा पहुंचा तापमान, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली एनसीआर में अब भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत देश के तमाम हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अभी इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यानी अब भी यह गर्मी लगातार जारी रही जिसके चलते दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वही आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

राजधानी दिल्ली के पालम और लोधी रोड इलाके में बहुत गर्मी पड़ी है। इन जगहों पर उच्चतम तापमान लगभग 45.5 और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि दिल्ली में इस समय कितनी तेज गर्मी है। लोगों को कड़ी धूप में निकलने में तकलीफ होने लगी है। वही आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि देश के एक हिस्से में चक्रवात तूफान की वजह से दिल्ली में गर्मी बढ़ी है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते भी अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।

Related Articles

Back to top button