लॉकडाउन में यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर देखा गया गजब नजारा, बॉर्डर पर ही दूल्हा- ने किया निकाह

बिजनौर : भारत में कोरोनावायरस के मद्देनजर लॉक डाउन किया गया है। इस लोगों की वजह से बहुत से कार्यक्रम स्थगित हुए हैं। हालांकि यह लॉक डाउन बेहद जरूरी भी है। इस लॉक डाउन के तहत भारत के राज्यों में बॉर्डर पर सख्त पहरा दिया जा रहा है। एक राज्य से दूसरे राज्य की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। वही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर एक अनोखी शादी देखी गई। जहां उत्तराखंड के एक दूल्हे ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली एक लड़की के साथ बॉर्डर पर ही शादी कर डाली। यह एक अनोखी शादी है। जहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को बॉर्डर पर लेने आया।

बता दें कि लॉकडाउन के तहत एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए परमिशन चाहिए। वहीं उत्तराखंड ने अपने सारे बॉर्डर सील कर रखे हैं। किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ सरकार की अनुमति से ही उत्तराखंड के बाहर या अंदर कोई आ सकता है। ऐसे में उत्तराखंड से शादी के जोड़े में आए दूल्हा दुल्हन का बॉर्डर पर ही हाफिज ने निकाह पढ़ा दिया। वह भी महज इसलिए कि उत्तराखंड सरकार ने दूसरे राज्य में जाने की अनुमति नहीं दी है।

बता दें कि दूल्हा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है जिसका नाम मोहम्मद फैसल है। जो अपने चंद साथियों के साथ बिजनौर के नगीना की रहने वाली दुल्हन को लेने के लिए बरात लेकर आ गया। इस बारात को यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। इसी के तहत बॉर्डर पर हाफिज ने दूल्हे को निकाह पढ़वाया। चंद लोगो की देख रेख में निकाह की रस्म अदायगी के बाद दूल्हा अपने साथ दुल्हन को अपने घर ले गया।

Related Articles

Back to top button