सपा, बसपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

यूपी के सीतापुर की सियासत में हलचल शुरू हो गयी है। शुक्रवार को सपा के कद्दावर नेता एवं ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष रामकिंकर पाण्डेय सहित सपा, बसपा और कांग्रेस कई दिग्गज साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। मिश्रिख ब्लाॅक से तीन बार और वर्तमान में पिसावां से ब्लाक प्रमुख रहे रामकिंकर पाण्डेय के भाजपा में शामिल होने से चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। श्री पाण्डेय का राजनीतिक जीवन समाजवादी पार्टी से शुरू हुआ था। एक लम्बा अर्सा सपा में गुजारने के बाद श्री पाण्डेय ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित है। उन्होने कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख की निधियाॅ कम होती चली गयी, पर किसी ने ध्यान ही नही दिया। मोदी सरकार ने केन्द्र शासित निधि देकर ब्लाक प्रमुखों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा कि हर गरीब को आवास और शौचालय की सुविधा देकर भाजपा ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय अभियान को साकार कर दिया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के लोगों से मेरा सदैव पारिवारिक सम्बन्ध रहा, पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास रखा। उन्होने कहा कि जीवन पर्यन्त भाजपा के साथ रह कर जिले में और भी मजबूत बनाया जायेगा। खैराबाद के ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी, सिधौली के अमरसेन चैधरी, नागेन्द्र कुमार बाल्मीकि, प्रधान शिवकुमारी, सुमन देवी, किरण देवी, विनीत मिश्रा, अम्ब्रीश बाबू, जगदीश बाबू शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश मिश्रा, प्रेमप्रकाश मिश्रा, सुन्दर लाल, संतोष दीक्षित, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, गंगाराम शुक्ल, विपिन पाल, अनूप कुमार गुप्ता, संदीप सिंह व सुमन वर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

ये भी पढ़ें-भारत और नीदरलैंड करेंगे जल पर रणनीतिक साझेदारी

जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र शेष नारायण मिश्रा की अनुमति से सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।  मेहरोत्रा ने शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। विपक्षी पार्टियों के पास न नीतियाॅ है न कार्यक्रम है, वह केवल जनता को बरगला कर दुष्प्रचार करने का काम कर रहे हैं। मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा परिवार बढ़ने से उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के बीच में जनता के सुख-दुख के लिये काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button