योगी की मौजूदगी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भरा पर्चा, खास है ये सीट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें। नामांकन भरने से पहले दोनों नेताओं ने सेक्टर-12 हुडा मैदान में जनसभा को भी संबोधित किया थे। दोनों की मौजूदगी के चलते सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कड़े रहे। नामांकन कार्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर ग्रिल से अलग रास्ता भी तैयार किया गया था।

गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में करनाल को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगे हुए क्षेत्र का नाम का महाभारत के पात्र दानवीर कर्ण के नाम पर पड़ा है। करनाल विधानसभा सीट पर पहली बार 1967 में चुनाव हुआ था। इस सीट पर सिख, ब्राह्मण, राजपूत और महाजन वोट काफी अहम माने जाते हैं। बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में करनाल की जनता के लिए नए-नवेले मनोहर लाल का पहला चुनाव था। इससे पहले वह संगठनात्मक तौर पर करनाल की राजनीति से जुड़े रहते थे। हालांकि कुछ समय बाद पूरा विधानसभा क्षेत्र मनोहरमय हो गया। चुनाव जीतने के बाद मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने।

मनोहर के सामने हार गई थी 2 बार की विधायक

उल्लेखनीय है कि पिछले साल के चुनाव की तुलना में स्थितियां इस चुनाव में बदली हुई है। पिछली बार मनोहर लाल महज एक विधायक पद के दावेदार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। इस बार सीएम मनोहर लाल जनता के बीच उतर रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने 63 हजार 773 मतों से जीत हासिल की थी और कुल वोट 82 हजार 485 मिले थे। माना जा रहा है कि पिछले चुनाव में भी विपक्षी हवा का रुख पहले ही भांप चुके थे। यही वजह थी कि करनाल विधानसभा से लगातार दो बार की विधायक सुमिता सिंह ने यहां से चुनाव लड़ने से ही इन्कार कर दिया था। वह असंध विधानसभा में चली गई थीं जिसके बाद कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल को लड़ाया था।

Related Articles

Back to top button