गोरखपुर: भव्य होगा मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन: अंशुमान सिंह

गोरखपुर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष और बांसगांव टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह ने कहा कि 13 फरवरी को गोरखपुर के तारामंडल रोड पर स्थित सबसे मुलायम में होने वाला मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य होगा इसकी गूंज प्रदेश से नई दिल्ली तक सुनाई देगी। उन्होंने बताया कि। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सम्मिलित हो रहे हैं।

प्रगति समाजवादी पार्टी लोहिया किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष और बांसगांव टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन तारामंडल रोड स्थित सत्यम लान में 13 फरवरी को सुबह 10:00 बजे मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में पार्टी के प्रमुख नेताओं की सहभागिता रहेगी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद पैडलेगंज चौराहे पहुंचेंगे वहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किसान सभा व कार्यकर्ता गाजे-बाजे और शंकर नाथ के बीच गगनभेदी नारे लगाते हुए सभा स्थल तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन की गूंज। यूपी सहित दिल्ली तक सुनाई देगी। यह कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकर्ताओं के लिए भी एक नजीर बनेगा। भाजपा की जालिम सरकार को उखाड़ फेंकने और गोरखपुर की धरती से प्रचार प्रमुख शिवपाल यादव आंदोलन का बिगुल फूकेंगे. आम अवाम, बेरोजगार, युवा, किसानों के साथ हर वर्ग के लोगों के लिए प्रसपा मैदान में उतर चुकी है।

 

 

 

https://www.youtube.com/watch?v=SHDVUQQlZW4

Related Articles

Back to top button