जामिया में CAA विरोध मार्च के दौरान एक युवक ने की फायरिंग, एक छात्र हुआ घायल

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र मार्च निकालने वाले थे | इस मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग कर दी | जामिया इलाके के पास एक सनकी युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया | घायल प्रदर्शनकारी छात्र गोली लगने से घायल हो गया है | हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली |

बताया जा रहा है की जिस युवक ने फायरिंग की है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है | साथ ही जिस युवक को गोली लगी थी उसको भी अस्पताल ले जाया गया है | बताया जा रहा है की छात्र के हाथ में गोली लगी है जिसका अब अस्पताल में इलाज किया जा रहा है |

बता दें की एक दिन पहले भी दिल्ली के शाहीन बाग़ में एक युवक बन्दूक लेकर गया था | जहाँ पर शाहीन बाग़ में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने उसको पीट दिया था | वहीँ आज जामिया के छात्रों द्वारा प्रदर्शन के दौरान एक युवक आया और पहले उसने हवा में बन्दूक लहराई और फिर फायरिंग भी कर दी | जिसके बाद एक युवक घायल हो गया है | बताया जा रहा है की युवक ने गोली चलाने से पहले कहा था की “किसको चाहिए आज़ादी” | जिसके बाद उसने फायरिंग कर के एक छात्र को घायल कर दिया |

Related Articles

Back to top button