देश के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम भूली ममता, राजभर बोले- धरती पर लौटे चंद्रयान 3 सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल।

दिल्ली: चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करना हर भारतीय के लिए गौरांवित कर देने वाला पल है। देशभक्ति की लहर रग-रग में दौड़ रही है। आप भी इस खास अवसर पर अपने परिचितों को भेज सकते हैं ये बधाई संदेश।

वहीं देश के कई नेताओ ने भी बधाई दी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान, तृणमूल कांग्रेस चीफ की जुबान फिसल गई और उन्होंने अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह फिल्म प्रॉड्यूसर-डायरेक्टर राकेश रोशन का नाम ले लिया। उन्होंने कहा कि जब राकेश रोशन चंद्रमा पर उतरे थे।

वहीं उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बड़बोलेपन और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है ।कि

सोशल मीडिया पर अब उनका ही मजाक बनना शुरू हो गया है। बुधवार को जब चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग के लिए हर कोई पूजा और प्रार्थना कर रहा था और अपनी शुभकामनाएं दे रहा था।

उस वक्त चंद्रयान 3 को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कुछ ऐसा कह दिया कि हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया। दोनों वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज