पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबियत बिगड़ी, ममता बनर्जी पहुंची

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी(CPI) के नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य(Budhdev Bhattacharya) की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कोलकाता(Kolkata) के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशिऐलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 75 साल के बुद्धदेव भट्टाचार्य को ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से परेशानी होने पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(CM Mamata Banarjee) उनसे मिलने अस्पताल पहुंची।

ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से बुद्धदेव भट्टाचार्य को शुक्रवार रात 8 बजे कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,’भट्टाचार्य को हमारे अस्पताल में शुक्रवार रात 8 बजे के बाद लाया गया। उनकी स्थिति काफी गंभीर है। हम उनका ईलाज आईटीयू में कर रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दोपहर में शिकायत हुई और उनका ब्ल्ड प्रेशर चिंताजनक स्थिति तक नीचे आ गया। फिलहाल हम जरूरी जांच कर रहे हैं।’ सूचना मिलने के तुरंत बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनके बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची। ममता ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रायगंज से पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम, माकपा के राज्य महासचिव सूर्यकांत मिश्रा रोबिन देव समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता भी अस्पताल में मौजूद थे। फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की गहन निगरानी में किया जा रहा है। उनके इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। जो उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सबसे लंबे समय तक सीएम

भट्टाचार्य कुछ समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से पीड़ित हैं। आखिरी बार वह सार्वजनिक तौर पर वह तीन फरवरी को एक महारैली में एक महारैली में ब्रिगेड परेड मैदान में नजर आए थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक सीएम पद संभालने वाले ज्योति बसु के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य ने 2000 में सीएम का पद संभाला था। 2011 के पश्चिम बंगाल(West Bengal) विधानसभा चुनावों में हार के बाद उनकी जगह मौजूदा सीएम ममता बनर्जी इस पद पर बनी हुई हैं। अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते वह 2018 में सीपीएम के पोलितब्यूरो, केंद्रीय समिति और राज्य सचिवालय से हट गए थे।

Related Articles

Back to top button