उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अफसर बने अतिरिक्त मुख्य सचिव
प्रमुख सचिव स्तर के वरिष्ठ IAS अधिकारियों को ACS पद पर पदोन्नति 1995 बैच के अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वेतन लेवल-17 लागू राज्य प्रशासन में ACS पद को माना जाता है बेहद अहम और प्रभावशाली

Up news: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रमुख सचिव स्तर के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर प्रोन्नत किया है। इस सूची में IAS संजय प्रसाद, IAS आशीष कुमार गोयल, IAS अमृत अभिजात, IAS आर. रमेश कुमार और IAS मुकेश कुमार मेश्राम शामिल हैं, जिन्हें ACS बनाया गया है। इसके अलावा IAS संतोष कुमार यादव को भी अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। वर्ष 1995 बैच के कुल 17 आईएएस अधिकारियों को प्रधान सचिव से ACS के पद पर प्रमोट किया गया है। इनमें राज्य प्रशासन के कई प्रभावशाली और अहम पदों पर कार्यरत वरिष्ठ नौकरशाह शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात IAS भुवनेश कुमार, IAS मृत्युंजय कुमार नारायण और IAS संतोष कुमार यादव को भी बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन अधिकारियों को राज्य शासन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभानी होंगी।
Up news: क्या होता है ACS पद?
उत्तर प्रदेश में ACS का अर्थ अतिरिक्त मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) होता है। यह राज्य सरकार का एक अत्यंत वरिष्ठ प्रशासनिक पद है, जिसे आमतौर पर अनुभवी IAS अधिकारी संभालते हैं। इस पद पर कार्यरत अधिकारी नीतिगत फैसलों और विभागीय संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।
वेतन और जिम्मेदारियां
Up news: पदोन्नत किए गए अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत 2,25,000 रुपये का निश्चित वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल-17) प्रदान किया गया है। पदोन्नति के साथ इन अधिकारियों पर अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। ये सभी आदेश कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माने जाएंगे।



