रतन टाटा को महाराष्ट्र सर्कार ने किस पुरस्कार से किया सम्मानित; देखें रिपोर्ट

रतन टाटा को मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 'उद्योग रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया

शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार प्रदान किया। रतन टाटा एक जाने-माने उद्योगपति हैं।

दक्षिण मुंबई के कोलाबा में उनके घर पर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार ने टाटा संस के 85 वर्षीय चेयरमैन एमेरिटस को यह पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक स्मृति चिन्ह, एक शॉल और एक प्रशस्ति पत्र के साथ दिया गया।

प्रेजेंटेशन के बाद शिंदे ने कहा कि रतन टाटा को ‘उद्योग रत्न’ के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा, “सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का बहुमूल्य योगदान बहुत बड़ा और अद्भुत है। टाटा विश्वास का प्रतीक है।”

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज