मुंबई पोर्ट पर बड़ा खुलासा: ‘तूर दाल’ के नाम पर 139 करोड़ की तस्करी पकड़ी गई
DRI ने 132 कंटेनरों में पकड़ा करोड़ों का माल। तंजानिया-सूडान से आए तरबूज के बीज, कनाडा से हरी मटर। मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जांच जारी।

Maharashtra news: मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़े तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां ‘तूर दाल’ के नाम पर लाए जा रहे 132 कंटेनरों को जब्त किया गया, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 139 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
‘तूर दाल’ के नाम पर खेल, अंदर कुछ और निकला
DRI को पहले से इनपुट मिला था कि कुछ आयातक प्रतिबंधित सामान की तस्करी कर रहे हैं। इसी आधार पर कंटेनरों को रोका गया। कागजों में इन्हें ‘तूर दाल’ बताया गया था, लेकिन जांच में सारा खेल खुल गया।
Maharashtra news: जांच में क्या-क्या मिला?
अधिकारियों ने जब कंटेनरों की जांच की, तो उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ, करीब 2,710 मीट्रिक टन तरबूज के बीज (तंजानिया और सूडान से), लगभग 319 मीट्रिक टन हरी मटर (कनाडा से)।
Maharashtra news: इन सामानों पर क्यों है रोक?
सरकार ने घरेलू किसानों को सस्ते आयात से बचाने के लिए इन वस्तुओं पर सख्त पाबंदियां लगा रखी हैं। तरबूज के बीजों का आयात जून 2024 के बाद पूरी तरह प्रतिबंधित है, हरी मटर का आयात सख्त शर्तों के साथ सीमित किया गया है
मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जांच तेज
Maharashtra news: इस पूरे मामले में DRI ने मुख्य आरोपी और आयात करने वाली फर्म के प्रोपराइटर को 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी का कहना है कि देश के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी तस्करी पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी: भगवंत मान ने NXP को मोहाली में R&D सेंटर के लिए दिया न्योता



