महाराष्ट्र : कोरोना के 18,317 नए संक्रमित मरीज मिले

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को 18,317 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 13,84,446 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 481 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 36,662 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 10,88,322 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 481 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 46 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 169 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 36, पुणे मंडल में 114, कोल्हापुर मंडल में 58, औरंगाबाद मंडल में 16, लातूर मंडल में 30, आकोला मंडल में 30, नागपुर मंडल में 27 तथा अन्य राज्य के एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,02,268 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,929 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 19,163 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 10,88,322 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,59,033 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 26,663 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,81,103, नासिक मंडल में 1,83,736, पुणे मंडल में 3,66,092, कोल्हापुर मंडल में 93,875, औरंगाबाद मंडल में 52,303, लातूर मंडल में 56,228, आकोला मंडल में 41,631, नागपुर मंडल में 1,07,899 और अन्य राज्यों के 1,587 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button