बिहार : महापर्व छठ की तैयारी युद्धस्तर पर जारी, आज शाम डूबते सूर्य को अर्ध्य देंगे छठव्रती, प्रशासन मुस्तैद

लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है। छठ घाट पर सुबह से ही छठ व्रतियों और उसके परिजन घाट को सजाने संवारने में लगे हुए। इधर सिवान जिला प्रशासन भी अपनी कमर कस कर तैयार है। प्रशासन ने जिले के घाटों का निरीक्षण कर खतरनाक घाटों का चयन कर लिस्ट जारी कर दिया है। जहां प्रयाप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में छठ पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा सिवान जिला प्रशासन ने सभी छठ व्रतियों से आग्रह करते हुए अपील किया है कि अपने घरों में ही छठ महापर्व को मनाए।अगर आप छठ घाट तक जाते हैं तो भीड़-भाड़ वाले स्थान से दूर रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दें।

जिले के बीचो-बीच से निकलने वाली दहा नदी के दोनों तरफ के घाट हो या फिर जिले के दक्षिणी छोर से बहने वाली सरयू नदी सभी जगह प्रशासन मुस्तैद हैं। कुछ छठ घाट ऐसे हैं जिसे खतरनाक करार देते हैं प्रशासन में उसे पूर्णतः बंद कर दिया है।

रिपोर्टर – सोमेश कुमार

Related Articles

Back to top button