माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर आई एक बड़ी खबर सामने|

माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर आई बड़ी खबर सामने जिकसे कारण बड़ सकती है मुश्किले| उनके खिलाफ शत्रु संपत्ति के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को आरोप तय कर दिए है|

 

माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर आई बड़ी खबर सामने जिकसे कारण बड़ सकती है मुश्किले| उनके खिलाफ शत्रु संपत्ति के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को आरोप तय कर दिए है| अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी| कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने पर आरोपों की हस्ताक्षर युक्त कॉपी सौंपने के भी निर्देश दिए है|

 

ये पूरा मामला हजरतगंज के डालीबाग में शुरू हुआ था| जहां शत्रु संपत्ति के मामले में मुख्तार और उसके बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ लेखपाल ने केस दर्ज कराया था| इस केस में लेखपाल ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराया था|

 

इसके अलावा मुख्तार के बेटे अब्बास की तलाश लखनऊ पुलिस कर रही है| इसके लिए लखनऊ कमिश्नरेट ने आठ टीमें लगाई हुई है| लेकिन कोर्ट की तरफ से पुलिस को 25 अगस्त तक का समय मिल है| उसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है| अब्बास अंसारी की तालश में लखनऊ कमिश्नरेट ने 84 पुलिसकर्मियों की कुल आठ टीमें हैं|

 

हर टीम में एक इंस्पेक्टर, दो दारोगा और सात सिपाही शामिल हैं| इसके अलावा टीम में लखनऊ एसीपी जया शांडिल्य, गाजीपुर एसीपी राजकुमार सिंह, एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव और एसीपी साइबर सेल दिलीप कुमार भी शामिल हैं| इस दौरान पुलिस दिल्ली, लखनऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ समेत तमाम जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी चल रही है|

Related Articles

Back to top button