मदरसे के छात्रों ने नही बोला जय श्री राम तो…..

अभी हाल ही में जय श्री राम नहीं बोलने पर मुस्लिम छात्रों की पिटाई का मामला फिर से सामने आया है | उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मदरसे के छात्रों के साथ बदसलूकी और पिटाई की गई है | यह आरोप जामा मस्जिद के मौलाना नईम मिस्बाही ने लगाया है उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने क्रिकेट खेल रहे छात्रों को ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहा | मौलाना नईम मिस्बाही ने कहा कि ‘जय श्रीराम’ न बोलने पर उपद्रवियों ने पहले छात्रों के साथ बदसलूकी की | इसके बाद बच्चों पर पथराव किया गया | उपद्रवियों की फेसबुक प्रोफाइल की जांच करने पर हमें पता चला कि ये बजरंग दल से जुड़े हुए है | इस मामले में उन्नाव शहर के क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में क्रिकेट ग्राउंड पर दो समूहों के बीच झड़प हुई | इस दौरान जामा मस्जिद मदरसे के तीन बच्चे घायल हो गए | मामला दर्ज कर लिया गया है और अब जांच चल रही है |

उन्नाव के सीओ उमेश चंद्र का बयान

उन्नाव सिटी के सीओ उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि जामा मस्जिद मदरसे के तीन बच्चे गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में क्रिकेट ग्राउंड पर दो समूहों के बीच झड़प के दौरान घायल हो गए, जहां ये बच्चे क्रिकेट खेलने गए थे | केस दर्ज कर लिया गया है | मामले में जांच चल रही है |

असम में भी हुई मुस्लिम युवको की पिटाई

असम के बारपेटा जिले में भी ऐसी घटना सामने आयी, जहां चार उपद्रवियों ने तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी | उन्हें जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर किया | इससे दो सप्ताह पहले कुछ मुस्लिम युवकों को जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया था | पुलिस के मुताबिक यह घटना फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ज्योति गांव इलाके की है | यहां पर चार बाइक सवार उपद्रवी एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और उसके एक कर्मचारी रकीबुल हक की पिटाई कर दी |

Related Articles

Back to top button