लखनऊ : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

लखनऊ। तालकटोरा क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि करीब पांच दिन पहले राजाजीपुरम टैम्पो स्टैण्ड के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे एक वृद्ध ज्ञानी यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। इस मामले की गहन जांच के बाद जुटाये गये साक्ष्यों के आधार पर मृतक के बेटे सागर राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मूलत: अमेठी जनपद का रहने वाला है। उसे शराब की लत थी। इसी चलते वह अपने गांव में कई लोगों का कर्जदार हो गया था। कर्जदारों को पैसा चुकान के लिए उसने अपने पैतृक जमीन को पिता के हाथों बिचाव दी। पुश्तैनी मकान को भी बेचने का इरादा था, लेकिन उसके पिता ज्ञानी यादव बेच नहीं रहे थे। तीन माह पहले ही अपने पिता को लेकर वह गांव से शहर आया था। टैम्पो स्टैण्ड के पास झोपड़ी में रहता था। मौका पाकर उसने बांके से पिता की हत्या कर दी थी।

थाना प्रभारी ने बताया​ कि हत्याभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने आला ए कत्ल भी बरामद कर लिया है। हत्याभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button