LPG पर डबल संकट: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच साइबर फ्रॉड का नया जाल, सरकार का अलर्ट

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर साफ दिखने लगा है।

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर साफ दिखने लगा है। देश अपनी जरूरत का करीब 60% LPG आयात करता है, जिसमें से लगभग 90% सप्लाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से होकर आती है। पिछले 21 दिनों से यह इलाका वॉर जोन बना हुआ है, जिससे पहले ही दबाव बना हुआ था। इसी बीच अब LPG बुकिंग से जुड़ा एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है।

 

साइबर फ्रॉड का नया तरीका

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, ठग WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर ‘Gas Bill Update APK’ नाम की फाइल भेज रहे हैं। ये फाइल देखने में जरूरी अपडेट जैसी लगती है, लेकिन जैसे ही इसे मोबाइल में इंस्टॉल किया जाता है, ये यूजर के बैंक अकाउंट, OTP, पासवर्ड और पर्सनल डेटा तक पहुंच बना लेती है।

 

सरकार का अलर्ट

सरकार ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान APK, लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें। LPG बुकिंग के लिए सिर्फ ऑफिशियल ऐप, वेबसाइट या अधिकृत नंबर का ही इस्तेमाल करें। एक छोटी सी गलती आपके बैंक खाते को खतरे में डाल सकती है।

 

LPG सप्लाई की मौजूदा स्थिति

घबराहट में बुकिंग घटी, पैनिक बुकिंग अब घटकर करीब 57 लाख रह गई है, जिससे सप्लाई पर दबाव कम हुआ है। डिलीवरी सामान्य: घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल सामान्य तरीके से जारी है। ऑनलाइन बुकिंग बढ़ी: अब 94% बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जो पहले 84% थी। सुरक्षा सिस्टम मजबूत: DAC (Delivery Authentication Code) कवरेज बढ़कर 83% तक पहुंच गया है, जिससे फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ी पर रोक लग रही है।

 

कहीं कमी नहीं

देश में कहीं से भी LPG की कमी की शिकायत सामने नहीं आई है। 24×7 निगरानी: सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि सप्लाई प्रभावित न हो। 17 राज्यों का कदम: गैर-घरेलू LPG सप्लाई बनाए रखने के लिए 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने विशेष आदेश जारी किए हैं।

 

ब्लैकमार्केटिंग पर सख्ती

सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। सिर्फ 24 घंटे में 6,000 से ज्यादा छापे मारे गए और 11,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए। मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते पहले ही LPG सप्लाई दबाव में थी, लेकिन अब साइबर ठगों की एंट्री ने खतरा और बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार सप्लाई और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर लगातार एक्टिव है।

 

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

LPG बुकिंग हमेशा ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से ही करें। किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल से दूर रहें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button