विदेश में प्यार, देश लौटते ही बेवफाई: कुवैत में निकाह, भारत आकर पत्नी और बच्ची को छोड़ा

कुवैत में प्यार और निकाह, भारत लौटते ही धोखे की शुरुआत पत्नी को आंध्र प्रदेश में छोड़कर मुजफ्फरनगर पहुंचा पति गोद में बच्ची लेकर इंसाफ की गुहार लगाती पीड़िता

Up news: मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाली और दर्दनाक कहानी सामने आई है, जहां विदेश में प्यार और शादी करने के बाद एक युवक ने भारत लौटते ही अपनी पत्नी के साथ धोखा किया। आरोप है कि युवक ने पत्नी को आंध्र प्रदेश में छोड़ दिया और खुद मुजफ्फरनगर लौटकर दूसरी शादी रचा ली। इंसाफ की तलाश में पीड़िता गोद में अपनी एक साल की बच्ची को लेकर दर-दर भटक रही है।

कुवैत में मुलाकात, वहीं हुआ निकाह

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्धावाला निवासी मोहम्मद आरजू की मुलाकात कुवैत में आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की रहने वाली शेख सैयदानी से हुई थी। मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने कुवैत में ही निकाह कर लिया।

Up news: भारत लौटने के बाद पत्नी को दिया धोखा

शादी के बाद दोनों भारत लौटे, लेकिन मोहम्मद आरजू अपनी पत्नी को आंध्र प्रदेश में छोड़कर मुजफ्फरनगर आ गया। वह पत्नी को जल्द साथ ले जाने का भरोसा देता रहा, लेकिन वापस लेने कभी नहीं पहुंचा।

Up news: मोबाइल स्टेटस से खुला दूसरी शादी का राज

पीड़िता शेख सैयदानी को उस वक्त गहरा सदमा लगा, जब उसने अपने पति के मोबाइल स्टेटस पर उसकी दूसरी शादी की जानकारी देखी। इस खुलासे के बाद वह पूरी तरह टूट गई।

इंसाफ की तलाश में मुजफ्फरनगर पहुंची पीड़िता

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को शेख सैयदानी मुजफ्फरनगर पहुंचीं और नगर कोतवाली पुलिस से अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की आपबीती सुनकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गोद में बच्ची, आंखों में आंसू

Up news: पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे और उनकी एक साल की मासूम बच्ची को बेसहारा छोड़कर फरार हो गया। गोद में बच्ची और आंखों में आंसू लिए शेख सैयदानी पुलिस से न्याय की गुहार लगाती नजर आई।

 

Related Articles

Back to top button