पंजाब में 2 हफ्ते आगे बढ़ा लॉक डाउन, सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक दी जाएगी ढील

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में 30,000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि भारत सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही हैं। एक बड़ी आबादी होने के चलते भारत के लिए यह बहुत मुश्किल काम था लेकिन भारत सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन किया। जिसका असर यह रहा कि भारत ने बहुत हद तक कोरोना पर नियंत्रण बनाकर रखा। पहले देश में लॉक डाउन 21 दिनों का किया गया था लेकिन बाद में इसे 19 दिन और आगे बढ़ा दिया गया। वहीं अब खबर है कि पंजाब ने 2 हफ्ते आगे लॉक डॉन को बढ़ा दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि 2 हफ्ते आगे तक यह लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि कर्फ्यू में थोड़ी ढील भी दी गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि “कोरोना की बीमारी की वजह से जो कर्फ्यू और लॉकडाउन पंजाब में लगाया गया था आज उसका 38वां दिन हो गया है। 1 दिन, 2 दिन करना तो ठीक है पर 38 दिन करना आपकी बहुत बड़ी कुर्बानी है। ये कुर्बानी आपने अपने पंजाब, यहां रहने वाले अपने लोग और रिश्तेदारों के लिए दी है।

उन्होंने आगे कहा कि “आपको राहत देने के लिए रोजाना 7-11 बजे तक लॉकडाउन लिफ्ट किया जाएगा। आप अपने घरों से बाहर आ सकते हैं, दुकानें खुली रहेंगी। 11 बजे के बाद फिर लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके आगे दो और हफ्ते तक लॉकडाउन रखा जाएगा।”

यानी पंजाब में हर सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक लॉक डाउन में ढील दी जाएगी। पंजाब लॉक डाउन को बढ़ाने वाला पहला राज्य बन चुका है। पंजाब सरकार पुराना वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी कर रही है।

Related Articles

Back to top button