भारत में अब 30 जून तक बढ़ा लॉक डाउन, MHA ने जारी की गाइडलाइंस

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ जाने के बाद अब भारत सरकार ने एक बार फिर लॉक
डाउन किया है। इसका नाम अनलॉक 1 रखा गया है। जिसमें लॉक डाउन 4 के मुकाबले कई तरह की छूट दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक यह लॉक डाउन 3 फेज में खुलेगा। सरकार ने पहले चरण में शर्तों के साथ 8 जून से धार्मिक स्थल, सलून, होटल, रेस्टोरेंट
खोलने की इजाजत दे दी है।

देश में लॉक डाउन 4 मई 31 को खत्म हो रहा है। ऐसे में सरकार ने अब फैसला लिया है कि देश में अनलॉक 1.0 किया जाए। इस अनलॉक 1 में कई तरह की छूट दे दी गई है। यह अनलॉक 1 लॉक डाउन 4 से बहुत अलग है। हालांकि लॉक डाउन चार में शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ था वह अब रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर दिया गया है। यानी रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक आप भी किसी को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। यह अनलॉक 1 30 जून तक जारी रहेगा।

वहीं गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार भारत मे अनलॉक एक के दौरान दूसरे फेज के तहत स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र ने राज्यों पर छोड़ दिया है। जुलाई में राज्य इसपर फैसला लेंगे। अगर राज्य सोचते हैं की स्कूल और कॉलेज खोल देने चाहिए तो स्कूल और कॉलेज अनलॉक 1 के दूसरे चरण में खोले जा सकते हैं।

वहीं, शॉपिंग मॉल्स को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसी के साथ एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए अब किसी की भी अनुमति की जरूरत नहीं होगी। जो बॉर्डर सील किए गए थे वह खोल दिए जाएंगे। अब लोग एक राज्य से दूसरे राज्य भी जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button