किसानों ने केंद्र के साथ बैठक से पहले भेजी मांगो की लिस्ट, जाने किसानो ने क्या रखी मांग

कृषि कानून के मसले पर किसानों का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कोशिशें जारी हैं और अब से कुछ ही देर में किसान संगठनों और सरकार के बीच फिर बातचीत होगी। वही उम्मीद यही की जा रही है कि MSP पर जो संकट बना हुआ है, वो आज की बैठक में ख़त्म हो जाए।

आपको बता दे की किसानों और सरकार के बीच बैठक से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अमित शाह से मिलने पहुंचे चुके है। किसानों ने एक ड्राफ्ट में कुल आठ मांगों को रखा है, जिसपर अभी केंद्र की बात चित जारी है। इस बैठक में कुल 40 किसान संगठन शामिल होंगे।

किसानो की आठ मांगो की सूची :-

तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं।
वायु प्रदूषण के कानून में बदलाव वापस हो।
बिजली बिल के कानून में बदलाव है, वो गलत है।
MSP पर लिखित में भरोसा दे।
कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर किसानों को ऐतराज।
किसानों ने कभी ऐसे बिल की मांग की ही नहीं, तो फिर क्यों लाए गए। ये सिर्फ कारोबारियों का फायदा है।
डीजल की कीमत को आधा किया जाए।

 

Related Articles

Back to top button