उपराज्यपाल ने 550 से ज्यादा एसपी और डीएसपी को किया नियमित और पदोन्नत

जम्मू। जम्मू व कश्मीर सरकार ने डीएसपी और एसपी स्तर के 550 से अधिक अधिकारियों को बुधवार को नियमित और पदोन्नत किया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को इन अधिकारियों के नियमितीकरण और पदोन्नति को मंजूरी दे दी है।

इस मौके पर उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि पुलिस, उनके परिवारों की प्रगति और उनके कल्याण के विषयों पर काम करें।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस अग्रणि भूमिका अदा कर रही है और इस चुनौती का बहादुरी के साथ सामना कर रही है और साथ ही कानून का पालन करने वाले नागरिकों को सुरक्षित वातावरण भी मुहैया करा रही है। जेकेपी में काफी लंबे समय से वरिष्ठता को लेकर विवाद चल रहे थे जिसे हल कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button