पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के 234 नए मामले, 1 की हुई मौत

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। हालत ये हो गई है की अब अमेरिका से भी ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं। हालांकि भारत का रिकवरी रेट अच्छा है। भारत में रिकवरी रेट हर दिन बढ़ रहा है जो की राहत की बात है। वहीँ चंडीगढ़ में भी कोरोना वायरस के मामले पहले से बढ़ गए हैं। जैसे जैसे देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो अब कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ें हैं।

वहीँ चंडीगढ़ स्वास्थय विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में आज 234 नए COVID19 मामले और 1 मौत दर्ज की गई। 2140 सक्रिय मामलों और 69 मौतों सहित अब कुल मामले 5502 हो गए हैं। हालांकि दूसरे राज्य के हिसाब से चंडीगढ़ में हालत अच्छे हैं।

वहीँ भारत में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है। आज सुबह 10 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 86,432 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा किसी भी मुल्क में कोरोना के नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। देश भर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 40 लाख के पार हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कोविड 19 वायरस की चपेट में आकर 69,561 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के चलते 1,089 लोगों ने दम तोड़ा।

Related Articles

Back to top button