हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, लाहौल-स्पीति ने ओढ़ी सफेद चादर

शिमला। हिमाचल में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर शनिवार को ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग सहित बारा लाचा, लेडी आफ केलांग, सप्तऋषि, गेपन पीक सहित यहां की तमाम ऊंची चोटियों ने आज बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

वहीं शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रो में दोपहर समय बाद बारिश की हल्की बौछारें गिरी है। बारिश-बर्फबारी के कारण तापमान में भी ठंडक आ गई है। इससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। केलग का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। कल्पा का 8.9, कुफरी 12.5 और शिमला का 15.5 और मनाली 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 30.9, भूंतर का 30.5, कल्पा का 21, धर्मशाला का 26.6, ऊना का 36, केलंग का 14.3, सोलन का 30, मनाली का 22.6, डलहौजी का 18.9, कुफरी का 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

इस बीच प्रदेश में अगले छह दिनों तक मौसम सभी जगह साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर तक प्रदेश में सभी जगह मौसम साफ बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मौसम में यह बदालव माॅनसून की निष्क्रियता के कारण बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button