कोलकाता पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने वालो पर की कार्रवाई आज 267 लोगों को किया गिरफ्तार

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक 8000 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित लोग पाए गए हैं। भारत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है। हालांकि लॉक डाउन के बावजूद भी देश में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वही यह लॉक डाउन 15 अप्रैल को खत्म हो लेकिन ओडिशा पंजाब महाराष्ट्र और वेस्ट बंगाल में कोरोनावायरस के मद्देनजर लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है। वहीं वेस्ट बंगाल सरकार ने लॉक डाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस भी सरकार का पूरा साथ दे रही है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक सुरक्षा प्रतिबंधों के उल्लंघन के चलते 267 लोगों को आज (12 बजे तक) गिरफ्तार किया गया।

कोलकाता पुलिस लॉक डाउन में शुरुआत से ही बड़े एक्शन ले रही है। कोलकाता में जबसे लॉक डाउन लगा है तब से ही हजारों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ममता सरकार कोरोनावायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। बता दें कि वेस्ट बंगाल में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या 134 हो चुकी है। यह आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। वही कोलकाता पुलिस बड़ा एक्शन लेते हुए किसी को भी सड़कों पर घूमने नहीं दे रही है।

कोलकाता पुलिस ने अपनी सख्ती से लॉक डाउन पर नजर बना कर रखी है। जिससे यह घातक वायरस लोगों में तेजी से ना फैले। क्योंकि यह वायरस मिलने जुलने से फैलता है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि लोगों से ना मिले। अपने अपने घरों में ही रहे यही एकमात्र तरीका है कोरोनावायरस को हराने का।

Related Articles

Back to top button