पूरे भारत में आज मनाई जा रही है ईद, कई देशों में रविवार को ही मना ली गई ईद, जानिए ऐसा क्यों होता है

पूरे देश में आज ईद-उल-फित्र मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है। वहीं जम्मू कश्मीर और केरल ने 1 दिन पहले ही ईद मना ली गई है। क्योंकि शनिवार के दिन इन दोनों जगहों पर चांद नज़र आ गया था। ईद-उल-फितर का त्योहार रमज़ान के 29 या 30 रोजे रखने के बाद चांद देखकर मनाया जाता है। सऊदी अरब, यूएई समेत तमाम खाड़ी देशों में 30 रोज़े पूरे होने के बाद चांद देखकर 24 मई को ईद मनाई गई। जबकि भारत में 24 मई को ईद का चांद दिखाई दिया है। जिसके बाद आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।

बता दें कि ईद-उल-फितर का चांद दिखाई देने के साथ ही रमज़ान का महीना खत्म हो जाता है और शव्वाल का महीना शरू होने के साथ ईद मनाई जाती है। यही वजह है कि चांद दिखने के बाद ही ईद मनाई जाती है। कई देशों में एक दिन पहले चांद दिखाई देता है कई देशों में एक दिन बाद तो इस वजह से कई देशों में एक दिन पहले ही ईद मना ली जाती है।

वहीं लखनऊ और राजधानी दिल्ली में भी आज ही ईद मनाई जाएगी। शनिवार को यहां चांद नहीं दिखाई दिया था जिसके कारण आज ही दोनों जगह ईद मनाई जा रही है। दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम ने जब शनिवार को चांद नहीं दिखाई दिया था तो ऐलान करते हुए कहा था कि अब सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button