भारत को 3 बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जिताने वाले हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह सीनियर का हुआ निधन

तीन बार के ओलंपिक गोल्ड विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया है। आज सुबह 6:30 बजे उनका निधन हुआ है। 96 साल के बलबीर सिंह सीनियर भारतीय हॉकी के एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। 2 सप्ताह से अधिक समय से वह स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे और मोहाली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस बात की जानकारी बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर ने दी। उन्होंने कहा कि “आज सुबह नाना जी का निधन हो गया है।” बलवीर सिंह एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने भारतीय हॉकी में सर्वश्रेष्ठ बलिदान दिया है। उनके कारण भारत ने तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। 1948, 1952, 1956 हर साल भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जिताने में बलबीर सिंह सीनियर का बड़ा हाथ था। आज हमारे बीच नहीं रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह सीनियर 18 मई से अर्थ चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। पेपरों में निमोनिया और तेज बुखार के बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था और आज सुबह 6:30 बजे उनका देहांत हो गया। बता दें कि बलबीर सीनियर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा चुने गए आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम ओलंपियनों में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button