जानिए, किस जगह लहराएगा प्रदेश का सबसे ऊँचा तिरंगा,CM YOGI करेंगे उद्घाटन

 

गोरखपुर: यूपी के CM YOGI योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर (Gorakhpur) में जल्द ही प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहरायेगा।

ये जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने आज यानि की शनिवार को बताया कि गोरखपुर में रामगढ़ताल के किनारे 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगे का उद्घाटन करेंगे।

जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन के अनुसार :- 

  • अब तक प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में है, जिसकी ऊंचाई 211 फीट है.
  • और इससे ऊंचा तिरंगा गोरखपुर में 246 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने पर सहमति बनी है।
  • इस तिरंगे का क्षेत्रफल 540 वर्ग फीट होगा जिसे 15 किलोमीटर की परिधि से देखा जा सकेगा।
  • जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन के अनुसार गोरखपुर महोत्सव के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री रामगढ़ताल किनारे लग रहे तिरंगा.
  • जेट्टी के प्रवेश द्वार एवं पैडलेगंज में बुद्ध प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे।

बाघा बॉर्डर पर लहराता है 360 फीट ऊंचा तिरंगा

  • अभी तक देश में अन्य स्थानों पर लगाए गए तिरंगे में पंजाब के बाघा बॉर्डर पर 360 फीट ऊंचा।
  • महाराष्ट्र के पुणे में 310 फीट,पंजाब के गुरदासपुर में 300 फीट ऊंचा,असम के गोहाटी मेन 300 फीट ऊंचा.
  • आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में 296 फीट ऊंचा और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 211 फीट ऊंचा तिरंगा लहराता है।

 

Related Articles

Back to top button