जाने कब होंगे मध्य प्रदेश में उपचुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया सही समय

भोपाल. मध्य प्रदेश में उप चुनाव कब होंगे? क्या तय सीमा पर उप चुनाव होंगे? ये ऐसे सवाल हैं, जो हर कोई जानना चाहता है। इस सवाल का जवाब मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिया है।

सुनील अरोड़ा ने बताया कि हमारी कोशिश होगी कि उप चुनाव तय सीमा पर ही हो। उन्होंने कहा कि सितंबर के लास्ट तक मध्य प्रदेश में उप चुनाव करा दिए जाएंगे। उसके बाद चुनाव आयोग बिहार पर फोकस करेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव की प्रकिया समय पर हो, यही हमारी मंशा है। उन्होंने कहा कि अगर संवैधानिक स्थिति को देखा जाए तो 6 महीने के अंदर चुनाव होने चाहिए और होते भी हैं।

लेकिन कभी-कभी विपरीत होती है तो हम धारा 324 के तहत सरकारों से बात करते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बहुत जल्द हम इसको लेकर एक बैठक करने वाले है और इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

हालांकि मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि अभी तारीखों को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई है लेकिन हमारी कोशिश है कि समय पर ही चुनाव कराया जाए।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 26 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस के 22 विधायकों ने मार्च में इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। मध्य प्रदेश की रिक्त 22 सीटों का समय सितंबर में पूरा हो रहा है।

Related Articles

Back to top button