जानिए बूथ कार्यक्रम में क्या बोले जेपी नड्डा और योगी

लखनऊ,

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भाषण बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम में –

मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे लखनऊ के बूथ अध्यक्ष से बात कर रहा हु।

जो जोश दिख रहा है वह भविष्य की कहानी कह रहा है।

देश मे 1500 से अधिक राजनीतिक पार्टियां है।

जिसको भाजपा में काम करने को मिला उसे अपने आपको भाग्यशाली समझना चाहिए।

चाहे कोई राजनीतिक पार्टी है वह परिवारवाद से घिरी है, जिसमे पिता का बैटन बेटे को मिलता है बाकी कार्यक्रता को झंडा लेकर दौड़ता रहता है।

सिर्फ भाजपा में ही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनता है।

आप अगर राजनीति में आये हो तो भाजपा में सही जगह आये हो।

कांग्रेस और लेफ्ट की बारे में पुराने किस्से का जिक्र किया ।

वामपंथी कहते है सबसे बड़ी चीज भूख है लेकिन दीनदयाल उपाध्याय कहते है एकात्मवाद सबसे बढ़िया है, अंत्योदय, सबका साथ सबका विश्वाश।

कोरोना से अमेरिका भी लड़ रहा था लेकिन वह तय नही कर पाए हेल्थ देखे की अर्थ, सही समय पर नेतृत्व फैसला नही ले पाए ,चुनावी मुद्दा बना हार गए।

कल के सर्वे में मुख्यमंत्री योगी को नम्बर 1 का मुख्यमंत्री बताया गया।

मंडल के पदाधिकारी हर बूथ पर महीने में एक बार जरूर जाए।

सीएम भाषण बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम में –

हम सबको गौरव की अनुभूति होनी चाहिए, आज भाजपा ने राजनीतिक दलों के लिए एक मानक तय किया है।

आजादी के बाद परिवार वाद, जाति वाद, ने भारत को कमजोर करने की कोशिश किया है।

लेकिन आप लोगो के दुनिया के सबसे बड़े दल के रूप में पूरी दुनिया के लिए आदर्श बना हुआ है।

चुनाव जीतने का सबसे सरल मंत्र बूथ जीत चुनाव जीता ।

बूथ अध्यक्षो के साथ संवाद का कार्यक्रम चुनाव के समय नही चुनाव के बाद भी चलता रहता है।

मैं इसके लिए आप सबको अभिनदंन करता हु।

Related Articles

Back to top button