जाने क्या होते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले येलो, ऑरेंज, रेड अलर्ट

उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात यह है कि मौसम विभाग को दिल्ली पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में तकलीफ हो रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले यह अलर्ट क्या संकेत देते हैं ?

मौसम विभाग ने इस समय दिल्ली सहित हरियाणा और पंजाब में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले येलो अलर्ट जारी किया गया था लेकिन ज्यादा गर्मी बढ़ जाने की वजह से यहां पर अब ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट्स के लिए रंगों का चुनाव कई एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया है। खासकर भीषण गर्मी, सर्द लहर, मानसून या चक्रवाती तूफान, आंधी के बारे में जानकारी देने के लिए कलर अलर्ट का इस्तेमाल किया गया है। इससे मतलब है कि जैसे जैसे मौसम अपने चरम की ओर बढ़ता है वैसे-वैसे अलर्ट का रंग और गहरा लाल होता जाता है।

ग्रीन अलर्ट – मौसम विभाग के अनुसार ग्रीन अलर्ट का मतलब कोई खतरा नहीं होता है। यानी जब तापमान स्थिर रहता है तो उस समय यह ग्रीन अलर्ट रहता है यानी कोई खतरा नहीं है।

येलो अलर्ट – मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट एक चेतावनी का मतलब होता है। मौसम के करवट लेने पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है। इसका मतलब होता है कि आप सचेत रहें और कुछ सावधानियां बरतें। येलो अलर्ट का मतलब होता है कि आप को एकदम से कोई बड़ा खतरा तो नहीं आएगा लेकिन आपको सचेत होने के लिए कहा जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को सचेत रहना चाहिए।

ऑरेंज अलर्ट – मौसम विभाग के अनुसार ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है खतरा, और आप तैयार रहें। जैसे-जैसे मौसम खराब होता जाता है वैसे-वैसे मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी कर देता है। येलो अलर्ट के बाद मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट ही जारी करता है। ऐसे अलर्ट में लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए चेतावनी दी जाती है। इस समय दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रेड अलर्ट – रेड अलर्ट का सीधा मतलब होता है खतरनाक स्थिति। मौसम विभाग के अनुसार रेड अलर्ट तब दिया जाता है जब किसी क्षेत्र में स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। हालांकि ऐसी स्थिति बेहद कम होती है। ऐसी स्थिति में लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मना किया जाता है।

बता दे कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जैसी जगहों पर लगभग हर साल ऑरेंज अलर्ट तक जारी किया जाता है। मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में हमेशा ही तेज गर्मी पड़ती है। मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड एक ऐसी जगह है जहां लगभग में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।

Related Articles

Back to top button