जानिए पेट दर्द दूर करने का अचूक घरेलू नुस्खा

पेट हमारे शरीर का एक एहम हिस्सा है। शरीर को ज़्यादातर पोषण पेट से आँतड़ियों तक पहुंचे खाने के द्वारा ही मिलता है। ऐसे में पेट दर्द इंसान की क्रियागति को रोक सकता है। पेटदर्द होने की कुछ वजहें, देर तक बैठ कर काम करना, समय पर खाना न खाना, जंक फूड ज्यादा खाना, पर्याप्त नींद न लेना जैसी आदतें भी होती हैं। ऐसे में, पेटदर्द में आराम के लिए निम्नलिखित घरेलु उपायों को अपना सकते हैं।

पेट दर्द में आप पुदीना, नींबू, अनार, अदरक, दही, सेब का सिरका, ब्रेंकिग सोडा, हींग आदि का उपयोग कर राहत पा सकते हैं।

पुदीना

पेट दर्द में पुदीना जड़ी-बूटी की तरह काम करता है। पुदीने की कुछ पत्तियों को चबाने से पेट दर्द से राहत मिलती है।
इसके अलावा पुदीने और अदरक को पीस कर गर्म पानी के साथ सेवन से भी आराम मिलता है।
पेट दर्द में तुरंत आराम के लिए पुदीने की 4-5 पत्तियों को 250 ग्राम पानी में उबाल कर पिए। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।

नींब

आधा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच अदरक का रस ले। उसमें सेंधा नमक मिलाकर पिएँ। इससे पेट दर्द में राहत मिलता है। वहीँ, इसके रोजाना सेवन से भूख बढ़ती है।
नींबू के रस में काला नमक, जीरा, अजवाइन मिलाकर दिन में तीन बार पीने से पेट दर्द ठीक होता है। आप इसमें चीनी भी मिला सकते हैं।

साैंफ

कई बार अपाचन के चलते पेट में दर्द होने लगता है। इस स्थिति में, थोड़े से पानी में एक चम्मच साैंफ डालकर उबालें। ठंडा होने पर इसका सेवन करें। इससे पेट तक राहत पहुँचती है पेटदर्द में भी आराम मिलता है।

हींग

एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग और सेंधा नमक डालकर पीने से पेटदर्द में राहत मिलती है।

एलोवेरा

पेट की समस्याओं को जड़ से मिटाने में एलोवेरा जूस संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। पेट में गैस बनने या कब्ज़ की समस्या में भी एलोवेरा जूस मददगार है। कब्ज दूर करने के लिए एलोवेरा जूस को सुबह खाली पेट ले। इसके नियमित सेवन से पेट साफ़ रहता है, और भूख बढ़ती है। जंक फ़ूड और मसालेदार खाने के आदि एलोवेरा जूस के नियमित सेवन से पेट का ध्यान रख सकते हैं।

अनार

अनार पेट की समस्याओं के लिए रामबाण है। अमरदाने का चूर्ण गैस, बदहजमी, खट्टी डकार आदि जैसी दिक्कतों में लाभदायक है। अनार पचकशक्ति को बढाता है और पाचनक्रिया बेहतर करता है। अनार के दाने के अलावा उसके छिलके, फूल, पत्ते, जड़, पेड़ की छाल आदि भी महत्वपूर्ण औषधियों के लिए काम आते हैं। खांसी में राहत के लिए अनार का छिलका मुँह में रख सकते हैं।

महिलाओं के मासिक स्त्राव के दौरान अनार के छिलके को पीस कर एक चम्मच पानी के साथ लें। यह मासिक स्त्राव के दौरान होने वाले दर्द में राहत देता है और शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मददगार होता है।

अजवाइन

गैस की वजह से होने वाले पेटदर्द में अजवाइन अटूट इलाज है। चुटकी भर नमक और अजवाइन मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें। यह शरीर से गैस की निकासी में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button