यहां जानिए दीवाली पूजा का सही समय…

नई दिल्ली : हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली के पर्व को मनाया जाता है पौराणिक कथाओं में यह है माना जाता है कि दिवाली के दिन श्री राम 14 साल के वनवास से लौटकर वापस अयोध्या आए थे। इसलिए तभी से दिवाली वाले दिन लोग श्री राम लक्ष्मण और देवी सीता की पूजा करते हैं और साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना करते है।

वही ग्रहों के विशेष संयोग से इस बार की दिवाली बेहद खास रहने वाली है। इस दिवाली पर शनि स्वाति योग से सर्वार्थ सिद्धि योग (sarvartha siddhi yog)का बन रहा है।

दीपावली व लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

दिवाली व लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 30 मिनट से शाम के 7 बजकर 07 मिनट तक प्रदोष काल तक रहेगा। इस काल में पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। इसके बाद निशीथ काल पूजा मुहूर्त रात्रि 08 बजे से रात 10.50 बजे तक रहेगा। 10 बजकर 33 मिनट से रात 12 बजकर 11 मिनट तक अमृत मुहूर्त रहेगा।

Related Articles

Back to top button