शिमला की गलियों में मुंह छिपाकर घूम रहे थे दो सितारे, यूँ पकड़े गए रंगे हाथ!

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन आजकल एक साथ वक़्त बिताते हुए नज़र आ रहे है |इस दिनों दोनों ही इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग कर रहे है | सारा और कार्तिक को शिमला की गलियों में घूमते हुए स्पॉट किया गया है | सोशल मीडिया पर दोनों के साथ घूमते हुए के वीडियो और फोटोज छाए हुए हैं | शिमला के माल रोड पर सारा और कार्तिक को फेस कवर करके टहलते हुए देखा गया | कार्तिक का चेहरा आधा कवर था | उन्होंने ब्लैक ट्रैक पेंट और व्हाइट जैकेट पहन रखी थी | वहीं सारा ने दुप्ट्टे से अपना चेहरा कवर किया हुआ था |

जब दोनों सड़क पर घूम रहे थे तो फैंस की नजर से बच नहीं पाए | आखिर जब इतने फेमस स्टार्स ऐसे घूमेंगे तो भला कौन नहीं पहचान पाएगा | सारा और कार्तिक को फैंस ने पहचान लिया | इसके बाद दोनों ने सभी के साथ सेल्फी ली | एक तस्वीर में एक फैन कार्तिक को हग भी करती नज़र आई |

 

ऐसा पहली बार नहीं है जब दोनों को चेहरा छुपा कर घूमते हुए देखा गया हो | इससे पहले भी दोनों को ईद के दिन मुंबई में मस्जिद के बाहर स्पॉट किया गया था | उस दौरान भी दोनों ने ऐसे ही फेस कवर किया हुआ था |

Related Articles

Back to top button