कर्नाटक के भाजपा विधायक शरणु सालगर ने भगवान राम की मूर्ति पर चढ़कर खिंचवाई फोटो वायरल तस्वीर को लेकर हुआ बवाल

भगवान राम का अपमान करने को लेकर कर्नाटक के एक भाजपा विधायक की प्रदेश और देश भर में खूब निंदा हो रहा है। भाजपा विधायक शरणु सालगर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह भगवान राम की मूर्ति पर चढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं। भगवान राम की मूर्ति पर उनके पैर रखने की तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोग इसे अपमानजनक बता रहे हैं।

शरणु सालगर को मूर्ति पर खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते देखा गया। राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टी ने सत्ताधारी भाजपा से तीखे सवाल पूछे हैं। कांग्रेस ने कई अन्य उदाहरणों का भी हवाला दिया जहां उसने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने देवताओं का अपमान किया।

Related Articles

Back to top button