अभिनेत्री कल्कि के घर गूंजेगी किलकारी, खास चुना है नाम

अभिनेत्री कल्कि केकलां ने अपने फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। अब वे उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सूची में शुमार होने वाली हैं जो माँ बन चुकी हैं। कल्क‍ि के घर जल्द ही किल‍कारियां गूंजेंगी। उन्होंने अपनी डिलीवरी के लिए अभी से प्लानिंग भी कर ली है। बता दे कि कल्क‍ि ने कुछ महीने पहले ही बॉयफ्रेंड Guy Hershberg के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। Guy इजराइल से हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए बेहद उत्सुक और तैयार हैं।

जानकारी के मुताबिक कल्क‍ि पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। सभी माँ की तरह कल्कि भी अपने होने वाले बच्चे के लिए बेहद उत्सुक हैं। ख़ास बात ये हैं कि वे अपने बच्चे की डिलीवरी वाटर बर्थ के जरिए करना चाहती हैं। कल्क‍ि ने बच्चे का नाम तक डिसाइड कर लिया है। हर चीज़ ख़ास करने वाली कल्कि ने अपने बच्चे के लिए नाम भी बेहद ख़ास सोचा है। उन्होंने बताया कि मैंने एक ऐसा नाम चुना है जो दोनों जेंडर के लिए फिट होगा और वह नाम एक गे को रिप्रेजेंट करता है। क्योंकि मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे के पास वो सारी आजादी हो जो हमारे पास अलग-अलग जेंडर्स को लेकर है।

अनुराग कश्यप के साथ थी अलग विचारधारा : कल्कि

वहीँ मां बनने को लेकर अपने बदले विचार पर कल्क‍ि ने कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि मेरे विचार कब बदलने लगे। लेकिन मैं जानती हूं कि अनुराग के साथ मेरी शादी टूटने के बाद, मैंने कई सारे आइडियाज पर दोबारा विचार किया।’ बता दें कि कल्क‍ि की पहली शादी फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से हुई थी। कुछ साल के रिलेशन के बाद दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया था। इसके बाद भी दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। कल्क‍ि और अनुराग ने अपने अच्छे रिश्ते के बारे में कई बार पब्ल‍िकली भी बात की है।

Related Articles

Back to top button