खाना तक नही देते थे सास और ननद, लालू की बहू ने लगाए गम्भीर आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर उन्ही की बहु ने आरोप लगाए हैं। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी और मीसा भारती पर गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और ऐश्वर्या की सास हैं। वहीं मीसा उनकी ननद हैं।

ऐश्वर्या ने अपनी सास पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मीसा भर्ती पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये मुझे खाना तक नहीं देते। उन्होंने कहा, ‘किचन में जाने को भी नहीं मिलता इसलिए उनका खाना उनके मायके से आता है। उस खाने को भी उन्हें खुद ही लेना होता है। घर का कोई और उस खाने को बाहर से अंदर तक नहीं लाता।’ सास पर आरोप लगाते हुए वे अपने ससुर को याद कर रही थी। उन्होंने लालू यादव पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर मेरे ससुर यहां होते तो वो चीजों को ठीक कर देते, लेकिन वो यहां नहीं हैं। दरअसल लालू यादव इस समय चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं और बीमार होने के कारण रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

तलाक़ के लिए दे चुके हैं याचिका

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। दोनों ने तलाक के लिए याचिका दायर की है। ऐश्वर्या ने हाल ही में लालू निवास छोड़ दिया था। वहां से जाते समय उन्हें रोते देखा गया था। जानकारी के मुताबिक वो शाम को फिर अकेली ही राबड़ी आवास लौट आई थी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही ऐश्वर्या ससुराल में सहज नहीं है।

Related Articles

Back to top button