तो नड्डा के नेतृत्व में ही होगा 2024 लोकसभा का चुनाव

जेपी नड्डा का कार्यकाल जून, 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने फैसला लिया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है। इसका मतलब यह भी है कि लोकसभा चुनाव 2024 इनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगाभारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बारे में घोषणा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जून, 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में बिहार में हमारा स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा. छक्। को महराष्ट्र में बहुमत मिला, उत्तर प्रदेश में जीत मिली और पश्चिम बंगाल में हमारी स्थिति मजबूत हुई. हमने गुजरात में भी प्रचंड बहुमत हासिल किया।“
बता दें कि जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा तब हुई, जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। 17 जनवरी को इस बैठक का दूसरा दिन है। इस बैठक के पहले दिन जेपी नड्डा ने कहा था कि इस साल देश में नौ राज्यों में चुनाव होने हैं और नेताओं को ये सुनिश्चित करना होगा की पार्टी को सभी चुनावों में जीत हासिल हो।

Related Articles

Back to top button