परैया में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने द्वारिका प्रसाद के प्रतिमा का किया अनावरण

गया जिला के परैया : प्रखंड के मरांची गांव में सोमवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा शहीद द्वारिका प्रसाद के प्रतिमा का अनावरण किया गया। शहादत दिवस पर डाक बंगला से परैया बाजार होकर शहादत दिवस रैली निकाली गयी। जिसमें घोड़ा के साथ दोपहिया व चारपहिया वाहन शामिल रहा। रैली में शामिल जदयू नेता व गुरुआ के पूर्व विधायक रामचन्द्र प्रसाद सिंह शामिल रहे। शहीद द्वारिका प्रसाद अमर रहे के नारे के साथ रैली निकली जो डाकबंगला परिसर से परैयाखुर्द के मरांची गांव स्थित कार्यक्रम स्थल तक गयी। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के अलावा दर्जनों युवक रैली में शामिल रहे। वहीं पटना से चलकर आये जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का नेता व कार्यकर्ता ने परैया में पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। टिकारी के पूर्व विधायक व जदयू जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा के साथ कई नेताओं में सभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि शहीद द्वारिका प्रसाद जगदेव प्रसाद के अनुयायी थे। जिन्होंने शोषित वंचित वर्ग के लिए संघर्ष में अपने प्राण न्योच्छावर कर दिया। आठ मई उन्नीस सौ निन्यानवे कसीमा उच्च विद्यालय पलामू के सभा में उग्रवादियों द्वारा उनकी हत्या लाठी डंडे से पीटकर कर दी गयी थी। मरांची में प्रतिमा अनावरण से युवा पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद यादव, पूर्व एमएलसी उपेंद्र प्रसाद, युवा जदयू जिलाध्यक्ष शम्भू सिंह, जदयू नेता पुष्पेन्दू पुष्प, राजेश शर्मा, भरत शर्मा, गनौरी प्रसाद, शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button