जौनपुर : उत्तर प्रदेश बन गया है अपराध प्रदेश: पवन पाण्डेय

जौनपुर। योगी सरकार द्वारा चुन चुन कर ब्राह्मणों के पर जुल्म ढाया रहा है। ब्राह्मण की हत्यायें करायी जा रही हैं। उनके घरों पर छापामारी करायी जा रही है, जबकि इसी ब्राह्मण समाज ने 2017 में भाजपा को सत्ता की दहलीज पर पहुंचाया था।

यह बात मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में सपा उम्मीदवार लकी यादव के पक्ष में शनिवार को ब्राह्मण वोटों को सपा में जोड़ने आये सपा नेता एवं पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने पत्रकारों कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता फैली है। कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा के मंत्री, विधायक, अपराधियों के साथ खड़े होकर खुलेआम उनकी पैरवी कर रहे हैं।

हाथरस काण्ड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दलित बेटी के साथ अपराध हुआ उसका शव बिना परिजनों की सहमति के रात के अंधेरे में जला दिया गया। कानपुर के विकाश दुबे हत्या कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आज ब्राह्मण की बेटी खुशी दुबे अकारण ही जेल की में कैद है। महज चार दिन की नई दुल्हन का इसमें क्या दोष है, जो उसे जेल में बंद किया गया है। महोबा में व्यापारी से गुण्डा टैक्स मांगा गया और न देने पर उसके साथ जो हुआ किसी से छिपा नहीं है। बलिया में अधिकारियों के सामने पाल की हत्या कर दी जाती है। हत्यारे के साथ भाजपा के विधायक खड़े हुए हैं और यह सब योगी जी के इशारे पर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में हत्या लूट बलात्कार आदि संगीन अपराधों में बेहद वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी विकास का काम नहीं किया है। शिक्षा को महंगा कर दिया, बेरोजगारी में वृद्धि करायी, विकास ठप हो गये हैं। नौजवान सड़क पर भटक रहे हैं। यही सरकार की उपलब्धियां हैं। इतना जरूर है सपा के शासन काल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये गये कार्यों का फीता काट कर योगी सरकार अपनी उपलब्धि बता रहा है। पाण्डेय ने दावे के साथ कहा कि अब ब्राह्मण समाज सौ प्रतिशत सपा के साथ जा रहा है। मल्हनी का चुनाव सपा ही जीतेगी और 2022 में यह ब्राह्मण समाज योगी सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।

Related Articles

Back to top button