जल निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल

उत्तर प्रदेश जल निगम समिति के तत्वाधान में परियोजना प्रबंधक कार्यालय गांधी पार्क सहारनपुर में 5 माह से वेतन न मिलने को लेकर नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन। परियोजना प्रबंधक कार्यालय परिसर में जुड़े कार्य कर्मचारियों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि सर प्लस के नाम पर कर्मचारियों को नगर निगम में भेजने का षड्यंत्र प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया जा रहा है । जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा अभय कुमार सहायक अभियंता जल निगम सहारनपुर ने बताया कि यदि कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती तो कार्य बहिष्कार जैसा निर्णय लेने को बाध्य होना पड़ेगा। अन्य मांगों में मृतक आश्रित नियुक्ति बहाल करने व 2016 में सभी बकाया देय का भुगतान शामिल है। इसके साथ ही सातवां वेतन आयोग लग चुका है लेकिन हमें अभी भी छठा वेतन आयोग मिल रहा है। पिछले चार-पांच माह से तनख्वाह भी नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारी बहुत परेशान है। जिन्हें सरकार व अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button