भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 24942 पहुंचा, 5210 मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन कोरोना वायरस से लगभग हजार लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश में कोरोनावायरस की स्थिति पर कंट्रोल पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। अपने भारत को सफलता भी मिली है। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 24942 हैं। यह आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं अब तक 779 लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में इस समय कुल एक्टिव मामलों की संख्‍या 18953 है और कोरोना वायरस के 5210 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 मामलों के दोगुना होने की औसत दर फिलहाल 9.1 दिन है। वहीं शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक, देश में नये मामलों की वृद्धि दर छह प्रतिशत दर्ज की गई है। जो देश के 100 मामलों का आंकड़ा पार करने के बाद से प्रतिदिन के आधार पर सबसे कम वृद्धि दर है।

भारत में कोरोना वायरस को रोकने के लिए बहुत से प्रयास किए गए। हालांकि इन प्रयासों की बदौलत है आज भारत की विश्व भर में तारीफ की जा रही है। भारत में शुरुआत में ही लॉक डाउन जैसी बड़ी घोषणा कर दी गई थी। जिसका रिजल्ट यह मिला कि भारत में उतनी तेजी से कोरोना वायरस के आंकड़े नहीं बढ़े जितनी तेजी से दूसरे देशों में बढ़े। ऐसे में अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 50000 से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में कोरोनावायरस की क्या स्थिति है। हालांकि सरकार अभी पूरी सतर्कता के साथ कोरोनावायरस को रोकने में जुटी हुई है। वही हर किसी का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग इस घातक वायरस को रोक सकती है।

Related Articles

Back to top button