चंद्रयान एकदम तैयार था पर इस वजह से रुक गया देश का सबसे बड़ा मिशन!

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग तकनीकी कारणों से रोक दी गई है | लॉन्च से 56.24 मिनट पहले चंद्रयान-2 का काउंटडाउन रोक दिया गया | 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे चंद्रयान-2 को देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया जाना था | इसरो के सूत्रों के मुताबिक जिस समय काउंटडाउन रोका गया, उसे देखते हुए लगता है कि क्रायोजेनिक इंजन और चंद्रयान-2 को जोड़ने वाले लॉन्च व्हीकल में लॉन्च के लिए सही दबाव नहीं बन रहा था | इसलिए लॉन्च को टाल दिया गया | लॉन्च रोकने के बाद इसरो वैज्ञानिक ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लॉन्च से पहले ये तकनीकी खामी कहां से आई |

इसरो सूत्रों के मुताबिक चंद्रयान-2 को लॉन्च करने के लिए क्रायोजेनिक इंजन में लिक्विड हाइड्रोजन भरा गया, लेकिन लॉन्च व्हीकल में प्रेशर लीकेज था, जिससे यह तय सीमा पर स्थिर नहीं हो रहा था | लॉन्च के लिए जितना प्रेशर होना चाहिए वह नहीं था और लगातार घटता जा रहा था | इसलिए चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को टालने का निर्णय लिया गया |

चंद्रयान-2 के लॉन्चिंग की अगली तारीख तय करने में 10 दिन से अधिक का समय लग सकता है | वैज्ञानिक अब रॉकेट से ईंधन खाली करेंगे और उसके बाद जीएसएलवी एमके-3 की जांच की जाएगी जिसमें वक्त लग सकता है |

Related Articles

Back to top button